-
अमरावती: आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में गुरुवार तड़के एक प्राइवेट बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। मरने वालों में छह महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि यह हादसा पलनाडू जिले के चिलकालूरिपेट में अड्डा रोड के पास हुआ।.