-
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एंटी करप्शन टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जहां, गुरुवार को एंटी करप्शन की 12 सदस्यीय टीम ने बिजली विभाग के जेई व संविदा लाइनमैन को नलकूप में बिजली कनेक्शन देने के नाम पर किसान से 16000 रुपये की घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।.