-
नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर ‘प्राइवेट एग्रीगेटर्स’ के माध्यम से ‘प्रीमियम’ बस सेवा शुरू करने संबंधी योजना को मंजूरी के लिए उपराज्यपाल वी के सक्सेना के पास भेज रही है। केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि योजना को मंजूरी मिल जाएगी।.