-
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने अमेठी और रायबरेली संसदीय सीटों पर कांग्रेस के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को बतौर सीनियर आब्जर्वर नियुक्त किया है। इस निर्णय के अंतर्गत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजरुन खड़गे ने रायबरेली सीट पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अमेठी सीट पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सीनियर ऑब्जर्वर बनाया.