-
रांची: भारत और इंग्लैंड के बीच जेएससीए क्रिकेट मैदान रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन आज आर. अश्विन ने भारत की भूमि पर सबसे अधिक विकेट लेने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। अश्विन ने भारत में खेले अपने 59 टेस्ट मैच में 354 विकेट लेकर यह नया रिकॉर्ड बनाया है।