-
इम्फालः मणिपुर के तेंग्नौपाल जिले के साइबोल इलाके में गुरुवार को जब असम राइफल्स का एक वाहन नियमित गश्त पर था, तब संदिग्ध उग्रवादियों ने कम तीव्रता वाला इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बारूदी सुरंग से सुरक्षित वाहन में असम राइफल्स के दस जवान यात्रा कर रहे थे।.