-
कुल्लू: भुंतर निवासी 23 वर्षीय युगाँक शर्मा ने जून 2026 में आयोजित यूजीसी नेट विधि परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार एवं समस्त कुल्लू जिले का नाम रोशन किया है। युगाँक ने 300 में से 186 अंक प्राप्त कर 98.45 पर्सेंटाइल हासिल की तथा पीएचडी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्रता प्राप्त की.