-
Former Cricketer Dies : पूर्व रणजी ट्रॉफी स्टार और मुंबई के लिए वर्षों तक क्रिकेट खेलने वाले पूर्व क्रिकेटर पद्माकर शिवालकर का सोमवार को उम्र संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) ने यह जानकारी दी। वह अपने समय के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक थे।.