-
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार शाम राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। खड़गे राज्यसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। सूत्रों ने बताया कि इंडिया ब्लॉक के अन्य सहयोगी दलों के साथ बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया.