-
सिडनी: डेविड वार्नर ने अपने घरेलू मैदान पर 57 रन बनाकर 112 टेस्ट मैच के अपने करियर का अंत किया, जबकि आस्ट्रेलिया ने शनिवार को यहां तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में पाकिस्तान को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप करके इस दिग्गज सलामी बल्लेबाज को शानदार विदाई दी।