-
चेन्नई: ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (एएसडी) से पीड़ित बच्चों के एक समूह ने कुड्डालोर से चेन्नई तक 165 किलोमीटर तैराकी करके नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। नौ से 19 वर्ष के 14 बच्चों ने गजब की प्रतिबद्धता दिखाई और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में तैराकी करके इतिहास रचा।