-
काठमांडू। नेपाल के मनांग जिले में माउंट हिमलुंग बेस कैंप पर रविवार को आए बर्फीले तूफान (हिमस्खलन) के बाद कई नेपाली एक्सपीडिशन गाइड और कर्मचारी लापता हैं। अभियान से जुड़ी कंपनियों ने यह जानकारी दी है। चढ़ाई शुरू करने से पहले ये लोग बेस कैंप में रस्सियां लगाने और टेंट लगाने के लिए मौजूद थे।.