-
प्रभु श्रीराम की सुमधुर किलकारियों को सुन आह्लादित हुए किन्नरों ने सोहर व बधाई गाकर शुरू की थी नेग लेने की परंपरा। राम के जन्म के उत्सव से लेकर लंका विजय और रामराज्य की स्थापना व उसके उपरांत भी किन्नर समाज हमेशा श्रीराम की सेवा में रहा प्रस्तुत। 500 वर्षों के पराभव काल के बाद अब अपने ईष्ट को दोबारा उसी राजसी वैभव से सुशोभित होने की घड़ी नजदीक देख भाव विह्वल हो उठे अयोध्या के किन्नर। किन्नरों ने मोदी-योगी को दुआओं से नवाजा, बोले- इस गौरव को लौटाने वाले दोनों नायकों पर प्रभु श्रीराम सदा सहाय हों और दसों दिशाओं में इनका यशोगान होता रहे।