-
हेरिटेज विलेज थीम्ड होम स्टे योजना के जरिए अवध की प्रसिद्ध मेहमाननवाजी, रहन-सहन व खानपान से रूबरू होने का मिलेगा मौका। लकड़ी की आंच पर पकी रोटी, बैलगाड़ी की सवारी समेत ग्रामीण परिवेश और सुविधा संपन्न रिहायशी अवस्थापना का मिला-जुला ताना बाना है यह योजना। योगी सरकार का विजन अयोध्या को अध्यात्म के साथ पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में वैश्विक मानचित्र पर दे रहा नई पहचान। शहरों की भीड़भाड़ से दूर पक्षी विहार के समीप यह योजना प्राकृतिक नजारों की छांव में सुकून खोजने वालों के लिए बनेगा फेवरेट डेस्टिनेशन।