-
बाघापुराना/मोगा: नगर परिषद बाघापुराना के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनावी मैदान में उतरने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों में खासा उत्साह देखने को मिला। नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस दौरान कुल 67 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।.