-
इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान ने शनिवार को 450 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली सतह से सतह पर प्रहार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल “अब्दाली” का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण पाकिस्तान के सोनमियानी रेंज में किया गया। माना जा रहा है कि यह परीक्षण पाकिस्तानी सेना के स्ट्रेटेजिक फोर्सेज कमांड (ASFC) के तहत किया गया.