-
नई दिल्ली: गूगल अपने आर्टििफशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल में कुछ बड़े बदलावों की योजना बना रहा है, जिसमें कथित तौर पर बार्ड का नाम बदलकर जेमिनी करना भी शामिल है। एंड्रॉइड ऐप डेवलपर डायलन रूसेल ने स्पष्ट रूप से एक कंपनी चेंज-लॉग लीक किया है जिसमें कहा गया है कि ‘बार्ड अब जेमिनी है‘, जो ओपनएआई के जीपीटी -4 के साथ प्रतिस्पर्धा करने वाला नया मॉडल है।