-
Devendra Fadnavis : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि परभणी हिंसा और बीड जिले में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले की न्यायिक जांच की जाएगी। उन्होंने सदन को आश्वासन दिया कि बीड में अराजकता फैलाने के लिए जिम्मेदार लोगों को राजनीतिक जुड़ाव की परवाह किए बिना दंडित किया जाएगा।.