-
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मधुमक्खी पालन से जुड़े लोगों की समस्याओं को लेकर शनिवार को मधुमक्खी पालकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में सामने आ रही विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया।.