-
मुंबई: जानी-मानी बंगाली अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। अभिनेत्री के निधन की खबर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने दी। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दी.