-
दुबई: भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सोमवार को इंगलैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साल के सर्वश्रेष्ठ टैस्ट क्रिकेटर के पुरस्कार के लिए नामित किया गया। इंगलैंड के एक अन्य बल्लेबाज हैरी ब्रूक और श्रीलंका के कामिंदु मैंडिस को भी इस सूची में जगह मिली.