-
भिवानी। गुरुवार को कोर्ट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दिनोद गांव के दो युवकों पर पेशी के दौरान दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां युवकों को तो नहीं लगीं, लेकिन उनके साथ आए दोस्त लवजीत (निवासी मोखरा) को एक गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।.