-
वाशिंगटन, : अपनी मिट्टी से हजारों मील दूर भी प्रवासी भारतीयों के लिए छठ की आस्था कम नहीं हुई है। ह्यूस्टन के पास मंदिर का तालाब हो, कैलिफोर्निया की झील हो या वाशिंगटन के वर्जीनिया उपनगर में पोटोमैक नदी का किनारा, हर जगह प्रवासी परिवार पूरे मनोयोग से महापर्व मनाने के लिए जुट रहे हैं।.