-
Bihar News : बिहार में प्राथमिक कृषि ऋण समितियां (पैक्स) चुनाव के तहत मंगलवार को प्रथम चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। इस चुनाव में कुल पांच चरणों में मतदान होना है। मंगलवार को पहले चरण में 38 जिलों के 137 प्रखंडों के 1550 पैक्सों के लिए वोट डाले जा रहे हैं।.