-
नयी दिल्ली : दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के पूर्व प्रमुख मनजिंदर सिंह सिरसा को मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया। भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सिरसा को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया.