-
नेशनल डेस्क: तेलंगाना में बीजेपी को झटका लगा है। गोशामहल सीट से विधायक टी. राजा सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, जिसे अब भाजपा नेतृत्व ने औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया है। राजा सिंह ने यह कदम तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष के रूप में एन. रामचंदर राव की नियुक्ति से नाराज होकर उठाया.