-
Crime News: झारखंड के जमशेदपुर में शनिवार देर रात एक पब के भीतर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो युवतियों से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ युवकों ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया।.