-
नेशनल डेस्क: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसके सहयोगियों की बढ़त पर बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने खुशी जताई है। शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि शुरुआती रुझानों में बीजेपी करीब 98 सीटों पर आगे चल रही है और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।.