-
फिरोजपुर। जम्मू और राजस्थान के बीच चलने वाली जम्मू तवी एक्सप्रेस में बम की सूचना मिलने के बाद, उसे मंगलवार को पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एक अज्ञत व्यक्ति ने फोन कर ट्रेन में बम होने का दावा किया.