-
नेशनल डेस्क : भारत सरकार ने बोरबॉन व्हिस्की के आयात शुल्क में 150 प्रतिशत से घटाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। इस फैसले से बोरबॉन व्हिस्की के दामों में गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात से ठीक पहले लिया गया था।.