-
रियो डी जनेरियो: ब्राजील की तरफ से एक खिलाड़ी के रूप में दो तथा कोच और सहायक कोच के रूप में एक-एक विश्व कप खिताब जीतने वाले फुटबॉलर मारियो जागालो का निधन हो गया है। वह 92 वर्ष के थे। जागालो पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने एक खिलाड़ी और कोच के रूप में विश्व कप जीता था।