-
शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले की कैराना थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने बहराइच से लाई जा रही चरस जब्त करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 10 किलो 200 ग्राम चरस बरामद की गई, जिसकी अन्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 6 लाख रूपये आंकी गई.