-
नेशनल डेस्क। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना चेवेला मंडल के खनापुर गेट के पास उस समय हुई जब टीजीएसआरटीसी की बस और एक टिपर ट्रक आमने-सामने टकरा गए।.