-
नयी दिल्ली: मोटरसाइकिल विनिर्माता रॉयल एनफील्ड ने मंगलवार को कहा कि उसकी हंटर 350 मॉडल ने पेशकश के एक साल से भी कम समय में दो लाख इकाई की कुल बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। रॉयल एनफील्ड ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने अगस्त 2022 में हंटर 350 मॉडल पेश किया.