-
विभिन्न मुद्राओं में 5 करोड़ रुपये बरामद। पुलिस टीमों ने 372 ग्राम सोना बरामद किया, चार लग्जरी वाहन जब्त किए। डीजीपी गौरव यादव ने कहा- गिरफ्तार आरोपी हरभज उर्फ भेजा मास्टरमाइंड निकला, वह जेल के अंदर से पाकिस्तानी-ड्रग तस्कर शहबाज के संपर्क में था। एएनटीएफ टीमों ने करोड़ों रुपये की संपत्ति की पहचान की, उन्हें जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई। पंजाब पुलिस ने 24 दिनों में 2177 एफआईआर दर्ज करके 3868 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया; 135 किलोग्राम हेरोइन, 82 किलोग्राम अफीम और 5.42 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की।