-
बठिंडा: स्वतंत्रता दिवस को लेकर बठिंडा में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 15 अगस्त को होने वाले जिला स्तरीय समारोह से पहले शहीद भगत सिंह मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान ने तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में SSP डॉ. ज्योति यादव बैंस भी मौजूद रहीं।.