-
इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य से एक दुखद खबर सामने आई है। 22 वर्षीय भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया पिछले छह दिनों से लापता थे, जो अब मृत पाए गए हैं। इस बात की पुष्टि सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने की है। दूतावास ने परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया.