-
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत के सुरक्षा तंत्र को साइबर और ‘हाइब्रिड’ युद्ध के साथ-साथ ‘‘अंतरिक्ष आधारित जासूसी’’ जैसे उभरते खतरों से निपटने में सक्षम बने रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आंतरिक सुरक्षा का अभिप्राय केवल आतंकवाद, अलगाववादी आंदोलन और वामपंथी उग्रवाद जैसे पारंपरिक खतरों से निपटना नहीं.