-
झज्जर के बेरी-कलनौर मार्ग पर बाकरा मोड़ के पास गुरुवार को कार और ऑटो की भिड़ंत में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे में घायल लोगों को पहले बेरी नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया।.