-
हरियाणा के फरीदाबाद में चेकपोस्ट लगा वाहनों की चेकिंग करने के दौरान पुलिसकर्मी को टक्कर मारने का प्रयास किया गया। बिना नंबर प्लेट की काले शीशे वाली तेज रफ्तार कार को जब पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो कार चालक ने कार को रोकने की बजाय पुलिसकर्मी के ऊपर कर चढ़ाने की कोशिश की।.