-
केपटाउनः भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष और तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर ने आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ टी20 रैंकिंग हासिल की। दक्षिण अफ्रीका में चल रहे आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 में कुछ अच्छे स्कोर के बाद घोष पहली बार बल्लेबाजों की महिला टी20 रैंकिंग में शीर्ष 20 पहुंची हैं।.