-
लुधियाना: ढंडारी कलां में रविवार को ट्रक में लटकी प्लास्टिक डोर पैदल जा रहे व्यक्ति के पैरों में उलझ गई, जिससे गहरा जख्म हो गया और उसकी एक टांग की नसें तक कट गईं। घायल को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया।.