-
अमृतसर: केंद्रीय जेल अमृतसर में बंद कैदियों के खिलाफ लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहे हैं। इस दौरान सोमवार की रात को चलाए गए ऑपरेशन के दौरान 24 मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया है। थाना इस्लामाबाद की पुलिस को सहायक सुपरिटेंडेंट सरबजीत सिंह द्वारा की गई शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।.