-
पानीपत : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी-जेजेपी पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि तमाम दावों के बावजूद सीईटी ग्रुप-डी का पेपर भी लीक हो गया। इससे स्पष्ट है कि यह सरकार कोई भी भर्ती बिना भ्रष्टाचार के नहीं कर पा रही है।.