-
चंडीगढ़: पंजाब के वित्त, आबकारी एवं कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां कहा कि मार्च 2022 में सत्ता में आने के बाद आप के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अटूट ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ परिवर्तनकारी बदलाव लागू किए, जिसके परिणामस्वरूप राज्य के कर राजस्व में साल दर साल लगातार वृद्धि हुई.