-
शिमला: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस थाना चिड़गांव की टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को करीब 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई.