-
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू कार्यालय पहुंचे। उनके साथ बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे। इस दौरान सीएम ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और चुनाव में उनके कठोर परिश्रम के लिए आभार जताया।.