-
प्रदेश के 9 रेलवे स्टेशन और 9 बस स्टैंड पर स्थापित की गई चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट। योगी सरकार की नई पहल से चाइल्ड हेल्पलाइन सेवा को मिलेगी नई ताकत। एक कॉल पर बच्चों के लिए आकस्मिक सहायता उपलब्ध करा रही योगी सरकार। चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से 75 जिलों में बच्चों को 24 घंटे मिल रही त्वरित सहायता। दो वर्षों में 96 हजार से अधिक बच्चों को सहायता उपलब्ध करा चुकी है योगी सरकार।