-
Floods in China : दक्षिण-पश्चिम चीन के गुइझोउ प्रांत के रोंगजियांग काउंटी में बाढ़ ने कहर बरपाया है। स्थानीय बाढ़ नियंत्रण अधिकारियों ने पुष्टि की है कि छह लोगों की मौत हो गई है। काउंटी की कई नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। अधिकतम प्रवाह 11,360 क्यूबिक मीटर प्रति सेकंड तक पहुंच गया.