-
चीन राष्ट्रीय परमाणु निगम से मिली ख़बर के अनुसार, 10 अगस्त को चच्यांग प्रांत के निंग्पो स्थित जिनछिमेन परमाणु ऊर्जा संयंत्र की इकाई 1 के परमाणु द्वीप के लिए कंक्रीट डालने का काम शुरू हुआ। परमाणु द्वीप का निर्माण शुरू होने से हुआलोंग वन परमाणु ऊर्जा संयंत्र बेड़े में एक नया सदस्य जुड़ गया है।.